आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0092 · भाग 31

गुरु जी, एक तरफ आप बोलते हैं कि आदमी को धन से मजबूत होना चाहिए, और धन कमाने के लिए 10-12 घंटे काम करना पड़ता है, तो फिर साधना के लिए समय कैसे निकलेगा?

या तो आप पूरी तरह जिम्मेदारी, दायित्व, कर्तव्य निभा लिए तो अपनों की कुटिया में आ जाओ, यहां पर आपको साधना के लिए सारी व्यवस्था मिल रही है। और अगर आपको लग रहा है कि मेरी समाज में जिम्मेदारियां हैं, परिवार है, उस जिम्मेदारी को निभाते हुए मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, तो आपको कभी-कभी 24 घंटे भी काम करना पड़ सकता है। बस ईमानदारी से करो। मेहनत किया, धन आया, तो उस धन को परिवार में लगाते हुए सेवा में भी लगाओ, उससे सत्कर्म करो, और जितना समय बचे साधना में, अपने आत्मिक कल्याण में लगाओ। मेहनत करके धन कमाना भी एक तपस्या है, और उस धन से सत्कर्म कर रहे हो तो आशीर्वाद मिलेगा, आशीर्वाद से कल्याण करने में सहायता मिलेगी। जहां हो वहीं से शुरुआत करो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 41 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-11-03