आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0094 · भाग 31

गुरु जी, मैं काफी टाइम से आपका सत्संग सुनता हूं, कोशिश करूंगा कि आपके इस कार्य में कुछ ना कुछ सहयोग कर पाऊं।

कब कोशिश करोगे, बताओ? जरूरत तो अभी है। जिस लायक हो उस लायक करो, आगे के लिए कोशिश बाद में करना। एक व्यक्ति गिर गया और आप बोलो कि अभी तो मैं नहीं उठाऊंगा, पहले मजबूत हो जाऊं — तुम्हारे मजबूत होते-होते उसको कई लोग उठाकर जगह पर पहुंचा देंगे। कम से कम हाथ पकड़ते तो कई लोग आ जाते, मिलकर उठा लेते। कहने का मतलब यह है, आप यह मत बोलो कि मैं सहयोग के लिए कोशिश करूंगा। आप जिस लायक हो, करो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 41 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-11-03