प्रश्नोत्तर P31-0142 · भाग 31
गुरुदेव, ईगो कैसे जाएगा?
देखिए ईगो कैसे काम करता है। जैसा मैं चाहता हूं वैसा हो गया, तब वहां ईगो का पता नहीं चलता, मैं एक सज्जन इंसान हूं। जब हमारे तरीके से नहीं होता, तब वहां ईगो खड़ा हो जाता है। तो जब आपके तरीके से ना हो, तो सामने वाले की स्थिति-परिस्थिति जांचो, आपका ईगो काम नहीं करेगा। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि सामने वाले का फैसला सही है, मेरा गलत है, लेकिन मैं बड़ा हूं, वो छोटा है, इसलिए मैं उसके फैसले को गलत ठहरा रहा हूं, जबकि आंतरिक पता है कि वह सही है। "मैं कुछ हूं, मैं कुछ हूं" में ईगो काम करता है; "कुछ नहीं" में हो जाओ। काम करो, कुछ बनने के लिए काम मत करो, कुछ करने के लिए काम करो। करने में बन जाओगे; और बनने के लिए काम करोगे तो उसमें ईगो है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12