प्रश्नोत्तर P31-0149 · भाग 31
गुरु जी, नेगेटिव विचारों वाले लोगों से कैसे बचें?
बस आप अपने आप को इतना पवित्र बनाइए कि नेगेटिव विचार वाले आप तक ना पहुंचें। आप मत बचो, अपने आप को मजबूत बनाओ। अगर पूछा जाए कि पानी आग को बुझाता है या आग पानी को, तो नॉर्मल जवाब है कि पानी आग को बुझाता है। लेकिन ऐसा नहीं है — अगर आग की मात्रा ज्यादा है और पानी कम, तो पानी ही खत्म हो जाएगा; और आग कम है, पानी ज्यादा, तो आग बुझेगी। जिसकी एनर्जी ज्यादा रहती है, वो कम वाले को भगा देता है। तो अपनी ऊर्जा को बढ़ाओ, भागो मत। सामर्थ्यवान बनो — धन से, तन से, ज्ञान से मजबूत बनो, मेहनत करो और आगे बढ़ो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12