आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0148 · भाग 31

गुरु जी, क्रोध को कैसे खत्म करें?

काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह शरीर का स्वभाव है, इसलिए कि शरीर भोग से आया है, योग से नहीं आया। क्रोध कब आता है? जब हम कुछ काम करते हैं और सामने वाला हमारे तरीके से काम नहीं करता, तो हमें क्रोध आता है। तो अपने तरीके का त्याग करके उचित तरीका अपनाएं, और जब आपके तरीके से काम ना हो तो सामने वाले की स्थिति-परिस्थिति जांचें। अगर आप अपने तरीकों को हटा दो, तो क्रोध नहीं आएगा। क्रोध करना है तो अपने आप पर करो, कि आपने कामनाओं-वासनाओं की पूर्ति करने में अपने ही जीवन को नर्क बना दिया है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12