प्रश्नोत्तर P31-0156 · भाग 31
गुरु जी, परिवार को छोड़कर स्वयं को जानना ठीक है?
परिवार में माता-पिता, भाई-बहन आते हैं, पत्नी है तो पत्नी भी, पति है तो पति भी। अगर आपने शादी नहीं की है और आपके मां-बाप की सेवा करने वाले और लोग हैं, व्यवस्था है, तो आप आत्मिक कल्याण के लिए निकल सकते हो — मां से आदेश लेकर, पिता से आदेश लेकर। लेकिन ज्यादातर लोग आत्मिक कल्याण के लिए निकलते तो हैं, पर नाम-शोहरत-पैसे में फंस जाते हैं। अगर आपने वैवाहिक जीवन अपना लिया है तो पत्नी को देखो, या पत्नी को लेकर चलो। बच्चे छोटे हैं तो उनके कर्तव्य-दायित्व को करो, नहीं तो उनका क्या होगा? बहुत सारी बातें हमें समझनी हैं। कुछ ज्यादा के लिए कुछ मत छोड़ो, नहीं तो जीवन भर कुछ ज्यादा के लिए भटकते रह जाओगे और जो छोड़ा उसका श्राप लगेगा। जो छोड़ना है, उसको ईमानदारी से निभाओ, और जो चाहिए उसके लिए काम करो — यही जीवन है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12