आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0163 · भाग 31

प्रभु जी, आत्मा-परमात्मा के साक्षात्कार के लिए मुझे क्या करना है?

जिस वजह से भटक रहे हो, पहले वह करना बंद करो और अपने आप को सत्कर्म में लगाओ। अगर आपके द्वारा कोई बुराई वाला काम हो रहा है तो उससे अपने आप को छुड़ाओ। कर्म के प्रति छल, कपट, चोरी, बेईमानी, चापलूसी, मक्कारी, धूर्तता, पाखंड मत करो, दिखावा मत करो। योग्यता से ज्यादा चाहिए, उसका त्याग करो; बड़ा बनने-छोटा बनने का त्याग करो। उचित तरीके से जीवन जियो। धन से, तन से, ज्ञान से जिस लायक हो, अपने आप को सेवा में लगाओ — कर्म करते हुए भूखे को भोजन, प्यासे को पानी — इसमें अपने आप को लगाओ। धीरे-धीरे समझ में आने लगेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12