प्रश्नोत्तर P31-0166 · भाग 31
गुरु जी, साक्षी की साधना कैसे की जाती है?
बस साक्षी भाव से होते हुए देखना है। बैठ गए, देखना है क्या हो रहा है — बहिर्मुखी जा रहा है, चेतन मन में जा रहा है, तो क्या हो रहा है? राग हो रहा है, द्वेष हो रहा है, मोह हो रहा है, आसक्ति हो रही है — क्यों हो रहा है? अशांत हो रहा है, शांत हो रहा है, व्याकुलता बढ़ी, बेचैनी बढ़ी, घबराहट हो रही है — क्या चाहिए, क्या नहीं चाहिए — बस देखते रहना है, निर्णय नहीं करना है। यही साक्षी भाव से देखते रहना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12