प्रश्नोत्तर P31-0165 · भाग 31
गुरुदेव, आत्मज्ञान के बाद मौन रहना पाप है या पुण्य?
आत्मज्ञान के बाद कोई मौन रह ही नहीं सकता। जैसे कोई मां बन जाए, तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि वह अपने बच्चों को दूध ना पिलाए। मौन तब तक रहेगा जब तक उसे ज्ञान नहीं होगा। इसलिए जितने भी महापुरुष, महात्मा हुए, उपलब्धि के बाद उन्होंने गली-गली घूमकर, अपमान सहने के बाद भी लोगों को आत्मिक कल्याण का मार्ग बताया। कौन चुप रहा? चुप हो ही नहीं सकते।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12