प्रश्नोत्तर P5-0042 · भाग 5
(पूजा) कैसे सुनिश्चित करें कि मुझ में आध्यात्मिक अहंकार नहीं आ रहा है? मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है?
आध्यात्मिक अहंकार हो ही नहीं सकता, क्योंकि आध्यात्म का मतलब अपने आप को सुधारना है।
मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है, ये कैसे जाने? यह आप ही को पता करना होगा। कोई आपको बता देगा कि जाना कहाँ है? कोई किसी को बता सकता है कि जाना कहाँ है? आप जाके पूछो। कोई आपसे पूछे, आप बताइए मुझे कहाँ जाना है, क्या बोलोगे? भाई, पूछो कहाँ जाना है, मैं पता बताऊँगा। इतनी सहायता मैं आपकी कर सकता हूँ। लेकिन मैं आपको ये नहीं बता सकता कि आपको कहाँ जाना है। कैसे बताऊँ? कैसे बताऊँ? एक चिड़िया उड़ रही है। वो कहाँ जाएगी? आपको पता है क्या? आप उसे रोक सकते हो? हो सकता है उसके बच्चे इंतजार कर रहे हों। क्या आप उसे कोई दिशा दे सकते हो? नहीं दे सकते। आपको पता करना पड़ेगा कि आपको जाना कहाँ है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कैसे पता चलेगा कि मुझे आत्मज्ञान हो गया है ? / योगीजी_का_सत्संग · 2025-04-18