आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0104 · भाग 6

यू ट्यूब पर देखा था कि फोन पर भी शरीर की बीमारी का इलाज करते थे। वह इलाज अब क्यों छोड़ दिया?

अब छोड़ दिया। पहले शरीर की बीमारी का इलाज करता था। फिर पता चला कि शरीर की बीमारी ठीक करने से कुछ नहीं होगा। शरीर की बीमारी के पीछे कोई और बीमारी है। शरीर बीमार क्यों होता है। कोई उसके अंदर बीमार है। पहले साधना करके ऐसी शक्ति हासिल की थी कि लोगों का दर्द दूर कर दूं। शरीर का दर्द ठीक हो जाए, यही चाहता था। फिर लगा, नहीं, इसके पीछे कोई है। दर्द शरीर को नहीं हो रहा। पीछे वाला है, उसके कर्म से दर्द हो रहा है। उसका इलाज कैसे हो। उसका इलाज लेकर मैं अभी यहां आया हूं। तब वह शरीर वाला इलाज छोड़ दिया। पूरी तरह ठीक करना चाहता हूं। इसलिए वह छोड़ दिया। अब उसकी जरूरत नहीं। शरीर के पीछे वाले को ठीक कर रहा हूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 7 जून 2026 #योगी · 2026-06-07