प्रश्नोत्तर P6-0154 · भाग 6
कोई मर जाता है तो घर में परेशानी बढ़ जाती है। लोग बोधगया घूमते हैं, दान करते हैं, भंडारा करते हैं, फिर कहते हैं सब हो गया। यह सब क्या है?
कोई मर जाता है तो घर के लोग कहते हैं, बहुत हो गए, परेशानियाँ हो रही हैं। फिर बोधगया जाते हैं, घूमते हैं, दान करते हैं, आकर भंडारा करते हैं, और कहते हैं सब हो गया। यह सब अपनी परंपराएँ हैं। सबको पता है कि मूल कर्म है। करने वाले को पता है, कोई भी हो। कृष्ण का शरीर कहाँ छूटा, राम का शरीर कहाँ छूटा। आप करते क्या हो? आप कहाँ हो और कहाँ नहीं हो, उससे मतलब नहीं। आप करते क्या हो, यही मायने रखता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: बिना गुरु के नाम जप सफल होगा कि नहीं ? | गुरु के बिना नाम जप ! #livesatsangyogijika · 2025-03-10