आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

JY-0023 · खोज

कपड़े बदलकर देखा — आवरण का अनुभव

15 जून 2026 · हर मोड़ पर बदलाव है, वही तो ज़िंदगी है · 11:03 से

वीडियो में यहीं से देखें (11:03)ऐप में खोलें

मुख्य बातें

कपड़े और लोग

मुझे अपने आप को बदलना था। मैंने कई तरह के कपड़े भी बदले, और देखा कि जब आप कपड़े बदलते हो तो बहुत लोग आपसे दूर हो जाते हैं, बहुत लोग कहते हैं, यह आप क्या कर रहे हो? जैसे हम पहले गेरुआ पहने, बाद में और भी कई कपड़े पहने, टी-शर्ट-ट्राउजर पहने, फिर कुर्ता-पजामा — यह कई सालों तक चला — फटे कपड़े पहने।

बदलाव में मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा। कुछ लोगों की उस कपड़े के प्रति आस्था जुड़ी रहती है, उन्हें बहुत बुरा लगता है। लेकिन कोई बात नहीं — जितने लोग बाहर को पकड़ रहे थे, वे चले जाएंगे; जितने अंदर को पकड़ रहे थे, वे आ जाएंगे। इससे छंटाई भी हो जाती है और काम करने में बड़ी सरलता मिल जाती है।

मैंने सब आवरणों का उपयोग किया — फर्स्ट क्लास कपड़े भी, फटे-पुराने भी; चिथड़े से चिथड़ा पहना और अच्छे से अच्छा पहना, गेरुआ भी पहना — तो मैंने सबका प्रभाव देखा है। जैसा आप कपड़ा पहनते हो, वैसे लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं।

“कपड़े बदल लेते तो…”

मुझे बहुत लोगों ने कपड़ा बदलने के लिए बोला, कि आप अच्छे कपड़े पहनेंगे तो और लोग आपके पास आएंगे, आपके ज्ञान का और प्रचार होगा। मैं कहता, कपड़े की बात मत करना — लोग आसानी से आ सकें, लेकिन आकर करेंगे क्या? जब मुझे लगेगा कि इस कपड़े को पहनने से समाज को लाभ होगा, तो एक कपड़े के हजार कपड़े बदल लो; लेकिन यह मुझे लगना चाहिए।

“कपड़े बदल लेते तो” वाली सलाह का प्रसंग: अब जाऊं कहां (UQeAF5eyqPs, 1776s) में भी