आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

JY-0034 · सेवा

“न बाबा बनना था, न साधु — मुझे सिर्फ काम करना था”

16 अक्टूबर 2026 · 23 रात — अपनों की कुटिया, हरियाणा, यमुना तट · 46:53 से

वीडियो में यहीं से देखें (46:53)ऐप में खोलें

मुख्य बातें

काम

मैं अपने जीवन के बारे में आपको बताऊं — न तो मुझे बाबा बनना था, न साधु बनना था, न संन्यासी बनना था। मुझे सिर्फ काम करना था। मैं अपने जीवन में यह चाहता था कि इस समाज में कुछ कर सकूं, अपने आप को उस लायक बनाऊं — और वह मैं कर रहा हूं।

संन्यासी का मतलब यह थोड़ी कि आश्रम में बैठ जाना — समाज के लिए कुछ करना। जैसे आप देखिए, अपनों की कुटिया अदलपुरा, मध्य प्रदेश में बनी है; आप वहां जाइए — मैंने कई सौ वृक्ष, पौधे लगाए, अब वे वृक्ष की तरफ बढ़ रहे हैं, और वहां साधक रहकर साधना करते हैं। तो कहीं न कहीं पर्यावरण को भी मैंने सहयोग दिया। मैं जीवन में ईमानदारी सिखाता हूं, ईमानदारी से जीता हूं — तो देश-सेवा भी हुई।

एक गृहस्थ दो-चार लोगों के लिए, कुछ घंटे काम करता है। जिस संन्यासी ने समाज-उद्धार के लिए काम किया, वह 24 घंटे काम करता है।

इससे जुड़े प्रश्नोत्तर

P2-0139

योगी जी, अब आपके जीवन का अंतिम लक्ष्य क्या है, जो आपको आगे जीने के लिए प्रेरित करता है?