प्रश्नोत्तर P21-0159 · भाग 21
गुरु जी, मनुष्य क्या है, मनुष्य का मुख्य गुण और उद्देश्य क्या है?
मानव शरीर मिला है मुझे — जहां से मैं हूं, जहां से मेरा अस्तित्व है, पर मेरा बनाया हुआ नहीं, उससे मिलने के लिए मुझे काम करना है; तब मेरे जीवन का कोई मतलब है। यही मानव तन का उद्देश्य है — मुक्ति से मोक्ष तक की यात्रा। और उस स्थिति को पाने के लिए ईमानदारी और सत्कर्म अपनाना पड़ेगा — ये दोनों अपना लोगे तो उस मूल परम सत्ता तक पहुंच जाओगे; यही रास्ता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मैं कहां हूं ? कर्नाटक कलबुरगी में पुनः सत्संग 5 जुलाई 2026 #योगी · 2026-07-06