प्रश्नोत्तर P21-0160 · भाग 21
गुरु जी, साधना के लिए आप कैसा मार्गदर्शन देते हैं — आश्रम में आएं तो आप किस तरह की दीक्षा देते हैं, क्या साधन है कि मैं पहुंच जाऊं?
मैंने अपने जीवन में प्रत्यक्ष ज्ञान ढूंढा — ये प्रत्यक्ष ज्ञान आपको सहायक होगा। और जिज्ञासु सत्य के खोजियों के लिए अगर रहने और भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो मैंने वो व्यवस्था की — क्योंकि इस साधन (शरीर) के लिए चाहिए; मान-सम्मान के लिए नहीं, लेकिन इस साधन के द्वारा उस परम साध्य तक पहुंचना है तो इसे सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था चाहिए। वो व्यवस्था अपनों की कुटिया में है, आप आके वहां साधना कर सकते हो। मूल ये है कि मैं सीधा आपको ज्ञान दे रहा हूं — इस ज्ञान के द्वारा आप उस परम सत्य तक पहुंचिए। ये ज्ञान भी छूट जाएगा, क्योंकि लक्ष्य तक पहुंचते ही लक्ष्य का मान भी छूट जाता है। तो प्रत्यक्ष ज्ञान के द्वारा आगे बढ़िए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मैं कहां हूं ? कर्नाटक कलबुरगी में पुनः सत्संग 5 जुलाई 2026 #योगी · 2026-07-06