आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P21-0193 · भाग 21

गुरु जी, गुरु की पहचान कैसे करें? जो रास्ता ढूंढ रहा है वो तो अज्ञानी है, वो कैसे पहचानेगा?

रास्ता ढूंढने वाले को अपने लक्ष्य का पता होना चाहिए। जैसे आप कोई सामान लेने जाते हो तो किसी ना किसी से जानकारी लिए रहते हो कि ये सामान ऐसा है, तभी असली खरीद के लाते हो; कोई जानकारी नहीं है तो नकली ही आएगा। आप कहां जा रहे हो — लक्ष्य का पता आपको होना चाहिए। और जब चल रहे हो, संशय होता है तो अनेकों से पूछो। कोई आपसे आके कहे मुझे पता बता दीजिए — आप पूछोगे कहां जाना है; वो कहे ये तो पता नहीं — तो क्या आप उसे पता बता पाओगे? नहीं। तो आपको क्या चाहिए, उसका ज्ञान पहले आपको होना चाहिए — लक्ष्य का पता रहेगा तो लोग आपको मार्ग बताएंगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मैं कौन हूं ? कर्नाटक कलबुरगी में पुनः सत्संग 28 जून 2026 #योगी · 2026-06-29