प्रश्नोत्तर P22-0135 · भाग 22
गुरु जी, इसी से एक प्रश्न और निकला — कोई सामान हमारे काम का नहीं, वह हम किसी को दे दें; पर नचिकेता के पिता ऐसी गायें दान करते थे जो बिना काम की थीं। तो जो चीज मेरे काम की नहीं, उसे देना ठीक है?
वहां बात ये थी कि गाय दूध नहीं देती थी — ऐसी गाय कोई लेकर क्या करेगा? आपकी जरूरत की नहीं है, ठीक है; अगर किसी और की जरूरत की है तो दे दीजिए — जरूरतमंद को दे रहे हैं तो वह सत्कर्म में आएगा। लेकिन आपको ये समझ में आना चाहिए कि वह उसके काम का है या नहीं — ये भी देखना है। अगर पता चला कि आपके काम का भी नहीं है और उसके काम का भी नहीं है, फिर भी आप दे रहे हैं — तो नचिकेता के पिता के साथ यही बात हो गई थी: उनके काम का तो नहीं था, लेकिन लेने वाले के भी काम का नहीं था। इसलिए नचिकेता ने मना किया, तो पिता ने कहा "जा, तुझे भी दान देता हूं — यमराज को।"
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: हमारे अंदर कितनी अच्छाई है उतनी ही बुराई है क्या ? #livesatsang #yogiji_ka_satsang · 2025-04-19