आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P23-0129 · भाग 23

गुरु जी, कोई साधक लंबी यात्रा करके, बहुत मशक्कत करके 99 पर पहुंचा है और वहां से भी एक कदम पीछे लौट आता है, क्योंकि उसे पता नहीं चलता कि वह कहां तक पहुंचा। गुरु तो उसी रास्ते से गुजरा है और उस पर पूरा काम कर रहा है — तो क्या 99 पर गुरु उसे संभाल नहीं सकता, थोड़ा आराम करवा दे, समझा दे, या धक्का मार दे, जैसे लोग किसी की बुरी घड़ी टलने तक उसे रोक लेते हैं?

वह समझाएगा तब, जब आप निर्णय नहीं रखोगे। अगर आपने कह दिया कि मैं तो थक गया, मैं तो जा रहा हूं — फैसला ही ले लिया — तो वह स्वतंत्रता नहीं छीन सकता। ऐसा नहीं है कि वह रोक नहीं सकता, रोक सकता है; लेकिन वह इच्छा का नाश नहीं होगा, जिसे वह पूरी करने भाग रहा है। तो फिर उस इच्छा को पूरा करने के लिए बंदा कभी न कभी जाएगा ही। अगर बंदा 99 पर पहुंचा और अब उसकी कोई इच्छा हुई, तो गुरु मना करेगा ही नहीं; अब वह चला गया अपनी इच्छा पूरी करने। अब इच्छा पूरी करने में उसको कितने जन्म लग जाएं, और वह 99 वाला माहौल फिर कितने जन्मों में बने — कुछ नहीं कहा जा सकता। जब तक पूरी इच्छाएं खत्म नहीं हो जातीं, तुम 100 हो भी नहीं सकते; 100 तभी होगा जब कोई इच्छा ही नहीं रहेगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: यह दर्द कभी तेरा भी था... #योगी · 2026-10-20