आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0024 · भाग 24

गुरु जी, अगर बद्रीनाथ वाले वो पहले साधु आपसे कहें कि सब कुछ छोड़कर हमेशा के लिए मेरे पास आ जा, मुझे तेरी बहुत याद आती है — तो आप क्या करोगे?

नहीं जाऊंगा। मेरा काम मेरे लिए सबसे प्यारा है; इन सबको लेके जाना है। हां, ये कहूंगा कि ठीक है, सबको लेके चलूं — अकेले तो अब नहीं आऊंगा, क्योंकि अब मैं अकेला नहीं रहा; ये शर्त रखूंगा, तब चलूंगा। अभी परमात्मा भी आ जाए और मैं आपसे बात कर रहा हूं, तो मैं कहूंगा — रुको, पहले सत्संग खत्म हो जाए, फिर बात करें, या तो वहां बैठो। मैं अपने काम का इतना प्रेमी हूं, दीवाना हूं। सबसे पहले मैंने अपने कर्म को रखा — काम पहले, बाकी सब बाद में।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अपनी दिव्य ऊर्जा को कैसे बढा़ए ? #yogijikasatsang #प्रत्यक्षज्ञान #साधना #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-09-03