प्रश्नोत्तर P24-0056 · भाग 24
गुरु जी, एक स्टूपिड सा क्वेश्चन — क्या आप किसी को देख के बता सकते हैं कि ये मुक्त हो जाएगा या नहीं होगा?
मैं पक्का बोल सकता हूं — जिनके पास भी समझ है, वो अपने आप को मुक्त करा सकते हैं। मुझे देखने की जरूरत नहीं है, मैं बिना देखे भी बोल रहा हूं कि जिनके पास समझ है, वह चाहे तो अपने आप को मुक्त करा सकते हैं। इसमें संशय मुझे नहीं है; अगर संशय होता तो मैं इतनी रात को, एक-डेढ़ बजे तक सत्संग नहीं करता, आराम करता। मुझे इतना समझ में आ गया कि उस परम सत्ता से मिलने का हर व्यक्ति अधिकारी है — इसलिए मैं इतनी मेहनत कर रहा हूं। मैं अब पाप-पुण्य, सत्कर्म में भी नहीं रहा, क्योंकि मुझे कुछ नहीं चाहिए; है सत्कर्म, लेकिन मैं उस सत्कर्म से भी परे हो गया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06