आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0057 · भाग 24

गुरु जी, अगर कोई पिछला जन्म जानने पर ऊर्जा लगाना चाहे तो क्या उसकी कोई विधि है?

जिससे आपका भटकाव होगा, वो विधियां मैं क्यों दूं? और मेरे पास है भी नहीं, क्योंकि मैंने उस पर काम ही नहीं किया — मैं बिना मतलब का काम करता नहीं। मुझे पता है कि आप लोग उस परम सत्ता से मिलेंगे, आप चाहो तो — तभी ये काम कर रहा हूं। पिछले जन्म में जाकर उसे सुधार तो सकते नहीं, तो कम से कम आगे तो सुधार लो। आपके पास समझ है तो उस परम सत्ता से, उस परमात्मा से, उस खुदा से, उस गॉड से मिलना कैसे हो जाए — उसके लिए काम करो, ये ज्यादा ठीक है; क्योंकि उससे मिलने के बाद सब क्लियर हो जाएगा, सब खुल जाएगा। पिछला जानने के बाद कुछ क्लियर नहीं होगा, उसी में फंस जाओगे — पिछला, फिर उसका पिछला, जानते रहो, और जान के हुआ क्या? कुछ नहीं, क्योंकि वो तो जी के आए ही हो। तो मैं कह रहा हूं कि ऐसा कुछ जान लो कि जानने के लिए कुछ ना बचे; उससे मिल लो कि किसी से फिर मिलना ना हो। हां, किसी और की ऊर्जा है, उस पर मेरा अधिकार नहीं — हो सकता है मैं मुक्ति-मोक्ष में खुश हूं और वो बंधन में खुश है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06