प्रश्नोत्तर P24-0066 · भाग 24
गुरुजी, आपने एक सत्संग में कहा कि इच्छा का त्याग करना चाहिए, तो क्या आत्मज्ञान की इच्छा का भी त्याग करें?
आत्मज्ञान कोई इच्छा में नहीं आता। ये खुद का ज्ञान है, तो इच्छा में नहीं आता। अब जैसे मान लीजिए आप किसी दूसरे का हाथ पकड़ो, तो कोई ना कोई इच्छा होगी तभी आप पकड़ोगे — ये इच्छा में आएगा। लेकिन आप अपना ही हाथ पकड़ रहे हो, तो कोई इच्छा नहीं है। इच्छा तब होती है जब आप किसी और को जानते हो। अपने आप को छूना कोई इच्छा थोड़ी है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06