प्रश्नोत्तर P24-0067 · भाग 24
गुरुजी, कल आपने बोला था कि शराब पीना बंद कर दो, दुकान से लाना बंद कर दो। अभी दो दिन हो गए हैं — आगे के लिए सामर्थ्य दें कि इन चीजों से दूर रह पाऊं।
अब दो दिन गिनो मत। छोड़ दिया तो छोड़ दिया। थूक दिया तो थूक दिया, चाटो मत। अब गिनो मत कि दो दिन, एक हफ्ता, दो महीना — छोड़ दिया तो छोड़ दिया, बात खत्म। अपना ही थूक है, मुंह में घुमाते रहो तो अच्छा लगेगा, लेकिन अब थूक दिया फिर वही चाटोगे तो कैसा लगेगा? इसलिए थूक दिया तो थूक दिया, बात खत्म करो। अब मत चाटना कभी, यह ध्यान रखना। अभी ताजा-ताजा है, दो ही दिन हुए हैं; एक हफ्ते बाद कोई कहे कि चलो वही चाटो, तो? इसलिए कर दिया तो कर दिया, बात खत्म।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06