आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0068 · भाग 24

गुरुजी, क्या एकाकार और मोक्ष एक ही हुआ?

नहीं। एकाकार तो आप इस शरीर में रहते हुए कर लोगे; मोक्ष जब लेन-देन खत्म हो जाएगा तब होगा। एकाकार का मतलब हुआ कि आपने उसे महसूस कर लिया — उस एनर्जी को, चाहे परमात्मा कहो, चाहे गॉड कहो, चाहे खुदा। मतलब आपने उसकी उतरती हुई ऊर्जा को आंखों से देखा अपने अंदर। लाइट नहीं बोल सकता — पूरी ऊर्जा उतर रही है। मैं शब्दों में बता नहीं सकता; बताऊं तो आप समझेंगे कैसे? उदाहरण क्या दूं? अनुभव भी नहीं बोल सकते — प्रत्यक्ष है, प्रत्यक्ष देख रहे हैं उतरते हुए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: इस प्रकृति में पूर्ण कौन और अपूर्ण कौन है ? #प्रत्यक्षज्ञान #yogijikasatsang #साधना #आध्यात्म · 2026-08-06