प्रश्नोत्तर P24-0091 · भाग 24
योगी जी, तो फिर जो सामर्थ्य वापस आए, क्या मैं उसको भी उसी में — सत्कर्म और सेवा में — लगाती रहूं?
जब तक उस परम स्थिति को ना उपलब्ध हो जाओ, तब तक लगाते रहो — वो बढ़ता जाएगा। बात ये है कि खर्च कहां कर रहे हो। अगर मैंने किसी भी पॉइंट पे इसे खर्च करना शुरू किया, तो मेरा गिरना चालू हो गया; फिर उसका नाश हो रहा है, खत्म हो रहा है — उधर से बंद हो गया और इधर मैंने इन चीजों में खर्च कर दिया, तो बस गिरते गए। जैसे-जैसे साधना करोगे, वैसे-वैसे ताकत बढ़ती जाएगी — देखना ये है कि बल का उपयोग कहां कर रहे हो, साधना का उपयोग कहां कर रहे हो। आपने दिन भर में एक रुपया कमाया, तो दुकान पर कुछ भी ले लो जाके — अब देखना ये है कि ले क्या रहे हो। क्या वो आपके शरीर को पोषण देगा, जिससे आप और काम कर पाओगे? या आप ऐसी नशीली वस्तुओं का उपयोग कर रहे हो कि दूसरे दिन काम ही नहीं कर पाओगे? दारू-भांग पी के पड़ जाएगा तो सुबह उठा ही नहीं जाएगा, अगले दिन भी नहीं कमा पाएगा — गिर ही गया ना। तो देखना है कि जो ऊर्जा मिली, उस ऊर्जा को खर्च कहां कर रहे हो — अपने आप को उठाने में, कि अपने आप को गिराने में। उस ऊर्जा के मालिक आप हो, आप चाहे जहां खर्च करो। इसी को हमें समझना है कि मैं अपनी ऊर्जा का खर्च कहां कर रहा हूं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अब देखना है कि तुम किसे महत्व देते हो #योगी · 2026-10-22