आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0094 · भाग 24

गुरुदेव, पूरी कोशिश तो करनी पड़ेगी — पर आप भी थोड़ी कृपा कर दीजिए।

मैं तो पूरी तरह कर रहा हूं। मुझे पता है ना कि मैं क्या कर रहा हूं। मुझे तो लगता है, जितना मैं कर रहा हूं, अगर तू उतना कर ले तो निकल जा। जितनी मेहनत मैं आप लोगों के लिए करता हूं, जितना शुद्ध मेरा भाव है, उसके बाद काम भी है — सिर्फ भाव ही नहीं है कि तू निकल जा। अगर तू कर दे तो निकलना पक्का हो जाए। तुम्हारी तरफ से बस मेहनत चाहिए। मैंने हर तरीके से काम कर दिया है, चाहे वो बाहरी तौर से हो, चाहे मानसिक तौर से — मैंने कहीं से भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अब तुम्हारे ऊपर है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 28 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-22