आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0109 · भाग 24

गुरु जी, जो सेवा कर रहा है, क्या उसे साधना की जरूरत है?

अगर गुरु के सानिध्य में सेवा कर रहा है, तो फिर गुरु का दायित्व हो जाता है ना उसे पहुंचाना। लेकिन सेवा इतनी आसान भी नहीं है। सेवा में बहुत सुनना पड़ता है — मान, अपमान, शब्दों का; फिर उतार-चढ़ाव। बहुत सहनशक्ति चाहिए सेवा करने में, इतना आसान नहीं है, क्योंकि बहुत उतार-चढ़ाव होंगे। सामने वाला आपको डांटेगा, फटकारेगा, बहुत कुछ बातें होंगी — और आपको डटे रहना है। सेवा में डटे ही रहना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 29 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-22