आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0131 · भाग 24

गुरु जी, ताकत जरूरत आने पर ही इकट्ठी की जाए, या हमेशा ताकतवर बनकर रहें?

ताकतवर बन के रहो हमेशा; जरूरत आने पे उपयोग करो। अब जरूरत आने पे तुम ताकत लाओगे तो कहां से लाओगे? पहले से पूरी व्यवस्था रखो। ताकत बाद में नहीं लाई जाती। युद्ध के मैदान में कहोगे "मैं तलवार बनवा के लाता हूं", तब तक गर्दन उड़ जाएगी। युद्ध के मैदान में जाने से पहले तलवार लेके जाइए। अगर जीवन में, समाज में अपने लिए काम करना है, तो आपको सब चाहिए — धन, तन, ज्ञान। उपयोग जरूरत आने पर करो, और तुरंत करो — तलवार का जवाब तलवार से दो, गुलाब के फूल से नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: साधना में आसन की शुद्धता का क्या महत्व है ? #yogijikasatsang #प्रत्यक्षज्ञान #साधना #आध्यात्म · 2026-09-08