प्रश्नोत्तर P24-0159 · भाग 24
गुरु जी, नॉनवेज की दुकानें या खुले में बिकता मांस देखकर अंदर से बहुत अलग सा भाव आता है, घृणा सी होती है, मन खराब होता है। ऐसा क्यों होता है और क्या करें?
आप देखो ना क्यों आ रहा है। अच्छा नहीं लगता, लेकिन क्या कर सकते हो? नॉनवेज की दुकान बंद करवा सकते हो? नहीं; तो वहां जाना बंद कर दो, बस इतना तो कर सकते हो। रास्ते में कहीं बदबू आ रही है तो नाक बंद करके निकल सकते हो; उस बदबू को बंद नहीं कर सकते, या जहां-जहां जाओ स्प्रे नहीं छिड़कवा सकते। जियो, निकलो, बस। आपका जितना अधिकार है उतना काम करो, निकल लो — सीधी सी बात। अधिकार से ज्यादा क्यों बढ़ रहे हो? क्या कर लोगे? बोलने से कुछ नहीं होता। आप अपनी क्षमता अनुसार काम करो — जितना आपको प्राकृतिक अधिकार मिला है, जितनी ताकत आपके पास है, संविधान से जितनी ताकत मिली है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: साधना में आसन की शुद्धता का क्या महत्व है ? #yogijikasatsang #प्रत्यक्षज्ञान #साधना #आध्यात्म · 2026-09-08