आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P24-0190 · भाग 24

गुरु जी, तो फिर अगर मेरी ऐसी स्थिति हो जाए, तो क्या अगले जन्म में मैं वही कैरी ऑन करके ले जाऊंगी?

जैसा आपने किया है, फिर आप वहीं खड़ी हो जाएंगी — फिर वही चक्कर काटोगी। इसीलिए अभी समझ लो। अभी तो समय है, समझ है, दोनों हैं। पता नहीं फिर कौन से शरीर में रहो, क्या स्थिति-परिस्थिति रहे। अभी तो निकलने का पूरा चांस है। हो सकता है आगे कोई और शरीर हो और परिस्थितियां फंस जाएं, मोह-माया में जकड़ जाओ — विवाह हो, बच्चे ऐसे हो जाएं कि डोल ही नहीं पाओ। अब तो चाह के भी यात्रा नहीं कर सकते। ऐसे मात-पिता हैं जो एक मिनट के लिए अपने बच्चों को छोड़ नहीं सकते, क्योंकि उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई। सबको चाहिए स्वतंत्रता, और जब स्वतंत्र थे तब यात्रा नहीं की। इसलिए अगर समय है, समझ है, तो करो — पूरी तरह लग जाओ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अंतर्मुखी कैसे हो ?अंतर्मुखी होने का रहस्य । #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-27