प्रश्नोत्तर P25-0016 · भाग 25
गुरु जी, क्या भेष से स्थितियां प्राप्त होती हैं?
भेष तो एक सामाजिक व्यवस्था के लिए है — उस भेष से लोग जुड़े हैं तो आपको व्यवस्था दे देंगे। भेष से स्थिति थोड़ी ना आती है। गंगाजल को लोहे के बर्तन में रखो और गटर के पानी को सोने के बर्तन में, तो क्या होगा? गंगाजल गंगाजल रहेगा, गटर का पानी गटर का पानी रहेगा। कपड़ा कुछ भी पहना दो — कपड़ा तो सिर्फ तन को ढकने के लिए है। हम सामाजिक व्यक्ति हैं, समाज की एक मर्यादा है, लाज-शर्म है, इसलिए कपड़े की जरूरत है; अकेले हैं तो कपड़े की भी जरूरत नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 32 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-25