आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0015 · भाग 31

आपने इतनी बड़ी बात कह दी कि खुद का पूरा अस्तित्व मिटाना है — जिसे बनाने में मैंने इतनी मेहनत की। तो कुछ लालच तो दिखाओ, वहां क्या मिलेगा? फायदा क्या होगा?

अब मैं आप लोगों से पूछता हूं — आप लोग इस जंगल में क्या करने आए? छुट्टी मिली थी, आराम करते; आराम तो बहुत बार करके ले लिया। कुछ तो समझ में आया तभी इस जंगल में आए। अगर आपको जगत कल्याण करना है तो पूरा मिटाना पड़ेगा; अपना कल्याण करना है तो धीरे-धीरे मिटेगा, लेकिन पक्का मिटेगा। फायदा इतना होगा कि आप टेंशन से मुक्त हो जाएंगे — जब तक कुछ है तभी तो टेंशन है, आपके पास कुछ नहीं रहेगा तो टेंशन ही खत्म हो जाएगा। जैसे कार्बन डाइऑक्साइड से घुटन है तो ऑक्सीजन मिल जाए। जैसे मकड़ी का जाल बनाते-बनाते खुद उसमें फंस गए — अब घुटन छोड़ना आपको पड़ेगा, पूरा फैसला आपको लेना पड़ेगा: अब त्याग ही परम सुख है, जितना भोगना था, जितना रस लेना था ले लिया, अब नहीं चाहिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अंतर्मुखी कैसे हो ?अंतर्मुखी होने का रहस्य । #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-27