आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P31-0016 · भाग 31

क्या ऐसी कोई टेक्निक है कि हम अभी शुरू कर दें और यात्रा जल्दी — फास्ट — हो जाए?

वो तो कर ही रहे हो। संन्यासी बनने के लिए तो बस रुक जाओ यहीं, और फुल टाइम लग जाओ — तो उसमें फास्ट हो जाएगा। आप खुद समझो ना, एक आदमी फुल टाइम पूरी तरह वही काम कर रहा है और एक आदमी दो घंटा कर रहा है, तो जल्दी कौन पहुंचेगा? इतना तो समझ आपके पास है; डर लग रहा है ना अस्तित्व मिटाने में। जिम्मेदारियों के साथ भी हो सकता है, कौन बोला नहीं हो सकता — लेकिन फास्ट कैसे होगा? ट्रेन के टिकट पे सोच रहे हो प्लेन का टिकट मिल जाए — थोड़ी मिल जाएगा; उसके लिए आपको पे करना पड़ेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अंतर्मुखी कैसे हो ?अंतर्मुखी होने का रहस्य । #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-27