प्रश्नोत्तर P31-0139 · भाग 31
गुरुदेव, एडिक्शन यानी लत से कैसे मुक्ति पाएं? लत की आदत छोड़ने का क्या उपाय है?
सीधा-सीधा समझदारी से छोड़ दो। अगर आपको लग रहा है कि कोई चीज मुझे नुकसान पहुंचा रही है — आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक हर स्तर से गिरा रही है — तो उसी समय उसका त्याग कर दीजिए। और ऐसा त्याग करिए कि थूक है तो चाटिए मत; चाटना है तो थूको मत। त्याग करो तो पूरी तरह करो। कमजोर आदमी क्या करता है — फैसला लेता है, तोड़ता है; संकल्प लेता है, तोड़ता है। त्याग ही परम सुख है — जो हमें पता है कि नुकसान पहुंचा रहा है, उसका त्याग कर देना परम सुख है। तुरंत करो, वर्तमान में करो, फैसला तुरंत लो अगर मजबूत हो। कमजोर व्यक्ति हमेशा अपने फैसले को बदलता रहता है, ऑप्शन में जीता रहता है। जितनी भी बुराइयां हैं, तुरंत उनका त्याग करो और सात्विक तरीके से जीवन जियो। शरीर को वह भोजन दो जिससे शरीर को सही पोषण मिले, और अपने आत्मिक कल्याण में लग जाओ।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12