प्रश्नोत्तर P31-0140 · भाग 31
गुरु जी, मुझे अभी आत्मज्ञान चाहिए। यह अभी कैसे होगा?
अभी आत्मज्ञान चाहिए तो अभी हो जाना चाहिए, अगर आप उस स्थिति में हैं। अगर आप दुकान पर गए और बोले मुझे अभी यह सामान चाहिए, तो वह बोलेगा पैसा लाओ; उधारी से काम नहीं चलेगा। आत्मज्ञान में अकेले आप हो, यहां कोई धोखा नहीं है, कोई मेरा नहीं है। जैसे ही आप मेरा-कर्ता से मुक्त होंगे, निर्विकार हो जाओगे, आत्मज्ञान हो जाएगा। तो हो जाओ कभी भी। इसमें तो एक ही है, दो है भी नहीं; इसमें बेईमानी भी नहीं हो सकती।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भगवान के दर्शन कैसे करें / #योगीजी_का_सत्संग #भगवान #दर्शन #satsang · 2024-07-12