आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P6-0082 · भाग 6

सीता माता की तरह बार-बार परीक्षा ली जाए और समाज कभी पवित्र न माने, तो क्या करना चाहिए? बेटा, पत्नी या पिता, किसी को कभी पूरा नहीं भरा जा सकता। क्या शुरुआत ही न करके निकल जाना ठीक है?

सीता माता की परीक्षा हुई। बोले, अब निकल ही लो। एक काम करो, इनसे निकल लो। तो निकल जाना ही ठीक है। ये कभी तुम्हें पवित्र मान ही नहीं सकते। और कितनी परीक्षा दोगे। इसलिए ये अनेक तरह के लोग हैं। एक झुंड है। ये एक तरह के लोग तो हैं नहीं। एक तरह के लोगों को परीक्षा भी दो, तो हो सकता है जिसे तुम परीक्षा दे रहे हो, वह एक समूह कहे, और दूसरा समूह कहे, सब इसके एजेंट हैं। तो किस-किस को परीक्षा दोगे? जब आप परीक्षा में पास कर लोगे, तो कहेंगे, सब इसके एजेंट हैं। सारे दलाल हैं। आप अगर परीक्षा पास करना चाह रहे हो, तो कर ही नहीं पाओगे। तो निकलना ठीक है। इसलिए सीता माता ने कहा, अब निकल लो। क्योंकि इनकी परीक्षा में तुम कितना भी पास करो, ये तुम्हें फेल ही करेंगे। इनके पास एक ही है, फेल। क्योंकि फेल हैं। जिसके पास जो रहेगा, वही देगा। ये हर जगह से फेल हैं। एक दुखी, एक घुटन, व्याकुल, उदास, बेचैन, बेईमान, चांडाल। यही तो परीक्षा लेते हैं। पवित्र आदमी कभी किसी की परीक्षा नहीं लेता। पवित्र व्यक्ति किसी की परीक्षा नहीं लेगा। परीक्षा हमेशा दुष्ट लोग लेते हैं। तो होता यह है कि इस जगह से निकल जाओ। इसलिए तो मैं कहता हूं, निकल जाओ। तुम यहां कभी किसी का कुछ पूरा ही नहीं कर सकते। चाहे बेटा हो, चाहे पत्नी हो, चाहे बाप हो। आप किसी को कभी भर ही नहीं सकते। निकल सकते हो। निकल जाना ठीक है। आप इनका कभी भर ही नहीं सकते। तो शुरुआत ही मत करो। अगर शुरुआत नहीं करोगे, तब आपको ये कुछ नहीं बोलेंगे। अगर तुमने शुरुआत किया, तो एक दिन ऐसा आएगा, तुम इनसे गाली सुनोगे। कभी न कभी रुकोगी। शारीरिक, आर्थिक, फिर क्या होगा। वहीं से गाली देंगे। तो शुरुआत मत करो। निकल जाना ठीक है। अब शुरुआत कर दिए हो, तो निकलो। मैं तो सोचता हूं, पच्चीस-छब्बीस की उम्र में। मैं सोचता हूं, अगर छह-सात साल में यह समझ आ जाए, तो निकल जाए। मैं तो पच्चीस-छब्बीस में निकला। मैंने सोचा, यह समझ कहां छह-सात साल में आ जाती। और भी कम में आ जाती। तीन-चार साल में। तीन-चार साल में यह समझ आ जाए कि यह जगत में रहने लायक नहीं है। निकल जाना ठीक है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 31 मई 2026 #योगी · 2026-05-31