आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

JY-0032 · उपलब्धि

“यह ज्ञान सीखा हुआ है, मेरा नहीं” — और मिलने के बाद

12 जुलाई 2026 · कोई रास्ता दिखाओ… · 1:19:39 से

वीडियो में यहीं से देखें (1:19:39)ऐप में खोलें

मुख्य बातें

पहले

लोग बोलते थे, होने के पहले भी, कि आपको तो ज्ञान है। मुझे पता था — नहीं, यह ज्ञान बाहर का है, इसका मेरे जीवन में कोई मतलब नहीं; यह मैंने बाहर से सीखा है, यह आप लोगों के लिए है, मान के लिए ठीक है। मैं कह देता था, ज्ञान तो है, लेकिन यह किसी और का है, सीखा हुआ है — इसके लिए मैं नहीं निकला हूं।

मुझे ज्ञान नहीं हुआ था, तब भी लोग मार्ग पूछते थे, तो मैं बोल देता था — अभी मुझे पता नहीं; अगर मुझे ज्ञान की उपलब्धि हुई तो मैं आपको बताऊंगा।

बाद में

आखिरी स्थिति बहुत भयानक थी। जब मुझे 2020 में उपलब्धि हुई — प्रश्न हट गए, उत्तर हो गए — तो मैंने कहा, वही जो मैंने बोला था कि जिस दिन मुझे ज्ञान समझ में आया, उस दिन मैं लोगों तक जाकर ज्ञान दूंगा; यह नहीं कि लोग मेरे तक आएं। इसलिए मैं गांव-गांव घूमकर उन लोगों तक ज्ञान पहुंचा रहा हूं जो अध्यात्म के बारे में जानते नहीं।

जब तक नहीं मिला था, तब तक पाने में बड़ी खुशी थी। जिसके लिए इतना भटका, जब मिल गया तो पता चला कि यह अब मेरे काम का ही नहीं — लोगों के काम का है। यह समझ में आया, इसलिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं। व्यक्तिगत जाकर नहीं दे रहा, सार्वजनिक दे रहा हूं — जिसको लेना है, ले सकता है।

इससे जुड़े प्रश्नोत्तर

P12-0161

आपको 2020 में (उपलब्धि) घटित हुई थी। उससे पहले की आपकी कहानी थोड़ी सुनाएंगे? जो भटकाव आपके जीवन में था, वो अब हमारे जीवन में आया है — तो उससे हमारा थोड़ा मार्गदर्शन हो सके, हम अपने आप को उससे जोड़ पाएं।

P12-0009

आपने आत्मज्ञान के लिए अथक परिश्रम किया; पर जिस क्षण आत्मज्ञान हुआ, क्या उससे एक क्षण पहले आपको पता चला था कि वह होने वाला है, या वह चमत्कार की तरह घटित हुआ?